कहरा: लूटकांड के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1 विधि विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध, सदर थाने में DSP साइबर ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Sep 15, 2024 घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के इटहरा का है जहां गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक अपराधी को देशी कट्टा,लूट का बाइक एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया, वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। उसी के निशानदेही पर एक अन्य अपराधी को बिहरा थाना से गिरफ्तार किया। जिसके घर से लूट का बाइक एवं एक बाइक का कल पुर्जा बरामद किया गया।