सरकार की तमाम समझाईश के बाद भी बाल विवाह बंद नहीं हो पा रहे है। नाबालिग का विवाह किया जा रहा है। और नाबालिग मां भी बन रही है। उमरेठ के शीलादेही गांव की एक नाबालिग किशोरी ने विवाह के बाद बच्चे को जन्म दियां। अस्पताल की सूचना के बाद उमरेठ पुलिस ने किशोरी के पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे शनिवार को चार बजे न्यायालय में पेश किया।