अररिया: ओम नगर स्थित हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम
Araria, Araria | Jun 20, 2024 अररिया रानीगंज मार्ग एनएच 327 ई ओम नगर सड़क किनारे स्थित एक हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को बुधवार की सुबह 10 बजे चली जब वह अपने दुकान को खोलने पहुंचे। जैसे ही पीड़ित दुकानदार दुकान खोलकर अपने दुकान के अंदर घुसे तो उन्होंने देखा कि दुकान के उपर का चदरा कटा हुआ है।