अररिया: गैयारी में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
Araria, Araria | Jun 19, 2024 अररिया सदर थाना क्षेत्र के गैयारी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना मे चार लोग जख़्मी हो गये है। जिन्हे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। जिनका इलाज डॉ पितांबर कुमार की देखरेख पर चल रहा है। चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाने को भेज दी गई है।