मड़ियाहू: सुरेरी में पुलिस टीम पर फायरिंग, जवान बाल-बाल बचे
सुरेरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उपनिरीक्षक रामाशीष यादव अपनी टीम—आरक्षी संदीप गौड़, समीर यादव, जयहिंद और पीआरडी चालक आशीष कुमार—के साथ गश्त पर थे। रात करीब दो बजे कोठिया की बारी बहद के पास सुरेरी बाजार की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे