राजगढ़: झुग्गी बस्ती सादुलपुर में पीसीआई अध्यक्ष झाझडिया ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया, मॉडल बस्ती का ऐलान
Rajgarh, Churu | Jul 6, 2026 राजगढ शहर के वार्ड सं या 13 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के लोगों का वर्षों पुराना इंतजार सोमवार को खत्म होने की दिशा में बढ़ गया। बस्ती में पहली बार पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ हुआ। लंबे समय से पानी समेत मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह रहे परिवारों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। इस दौरान देवेन्द्र झाझड़िया व EO कृष्ण छाबा का अभिनंदन किया गया।