जैतपुर: जैतपुर में बेखौफ रेत माफिया, निजी खेत से अवैध रेत भंडारण,जेसीबी से भर रहे हाइवा
जैतपुर थाना क्षेत्र के करिया सिरा में खनन माफियाओं पर निजी खेत में डंप अवैध रेत को जेसीबी से हाइवा में भरकर दिनदहाड़े परिवहन करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। मामले पर थाना प्रभारी जे.पी. शर्मा ने कहा कि जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। तस्वीरें रविवार सुबह 10 बजे सामने आई है।