शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री ने कहा- इंडी गठबंधन ने महिलाओं का हक मारा, कांग्रेस-सपा पर धोखा देने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रोजा मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके बाद मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने देश की महिलाओं के बढ़ते कदमों को रोकने का काम किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया