खड़गपुर: तेघड़ा गांव में निकली कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा गांव, महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर निकाली शोभा यात्रा
हवेली खड़गपुर प्रखंड के तेघड़ा गांव में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार 10 बजे को 24 घंटे के अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बजरंग चौक स्थान परिसर से हुई। डंगरी नदी से गंगाजल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित विनय झा ने कलश यात्रा की शुरुआत कराई। महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया।