जोशियाड़ा: विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से की मुलाकात, मरीजों को बांटे फल
सेवा पखवाड़े के तहत उत्तरकाशी भाजपा के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के साथ मिलकर अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। वहीं विधायक सुरेश चौहान ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।