ऊंचाहार: ऊँचाहार कोतवाली में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में समाधान दिवस सम्पन्न, 19 में से 4 मामलों का निस्तारण हुआ
ऊँचाहार कोतवाली में शनिवार की दोपहर, नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ,इस दौरान कुल 19 शिकायती पत्र आये, जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है, नायब तहसीलदार शम्भू शरण पांडेय ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।कार्यवाहक कोतवाल संजय कुमार शर्मा रहे।