उमरेठ: कुंडालीकला में बारदाने की कमी और गाजनडोह में कम मात्रा पर विधायक सोहन बाल्मिक ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
परासिया विधायक सोहन बाल्मिक और ब्लाक कांग्रेस उमरेठ के अध्यक्ष मानक बेलवंशी ने मंगलवार को कुंडालीकला और गाजनडोह उपार्जन केंद्रों का दौरा किया। कुंडालीकला में बारदाने की समस्या सामने आई। वहीं गाजनडोह में स्लाट बुकिंग के बाद भी खरीदी नहीं होने की समस्या सामने आई। विधायक सोहन बाल्मिक ने मंगलवार को चार बजे बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से कहा।