छतरपुर जिले के ग्राम धरमपुरा तहसील विजावर निवासी शिवलाल अहिरवार ने आज 28 फरवरी दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है।आवेदक के अनुसार उसकी भूमि ग्राम धरमपुरा में स्थित है, जो उसकी पैतृक संपत्ति है। इसी भूमि पर खेती कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।शिकायत में बताया गया है।