लखीसराय: पिपरिया थाना क्षेत्र के मुड़वरिया गांव के पास ट्रैक्टर का डाला पलटने से दो लोग जख्मी, उपचार जारी
जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मुड़वरिया गांव के समीप ट्रैक्टर का डाला पलट जाने से उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ गांव निवासी रामदेव भगत के पुत्र गया भगत एवं रामानंद भगत के पुत्र रुदल कुमार के रूप में की गई।