नगर निगम लखनऊ का व्यापक अभियान: कई इलाकों से अतिक्रमण हटाए गए, ₹83,800 शमन शुल्क वसूला गया
Sadar, Lucknow | Nov 30, 2025 शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण, गंदगी और यातायात अवरोधों के खिलाफ नगर निगम लखनऊ ने रविवार को एक बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।