इंदौर: वेटलैंड सिटी के लिए इंदौर का हुआ चयन, शहर के दो तालाब रामसर साइट के लिए हुए थे चयनित
Indore, Indore | Jan 25, 2025 देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और सौगात मिल सकती है। विश्वभर में वेट लैंड सिटी रामसर साइट में मध्यप्रदेश के दो शहरों राजधानी भोपाल और इंदौर को चयनित किया गया था। जिसमें देश भर के चयनित रामसर साइट में इंदौर का सिरपुर तालाब और यशवंत सागर जलाशय सबसे आगे है। ऐसे में इंदौर शहर रामसर साइट के लिए वेट लैंड सिटी का खिताब हासिल करने वाला शहर घोषित किया जा सकता है।