महावन: पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जमुनापार थाना क्षेत्र की जमुना बिहार कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसमें पति ने अपनी पत्नी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी थी