मढ़ौरा: मढ़ौरा प्रखंड परिसर में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ राजद ने किया धरना प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर बारह बजे से मढ़ौरा प्रखंड परिसर में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ राजद के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र मांझी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजद के बिष्णु गुप्ता ,धनंजय कुमार ,सुनिल कुमार मांझी ,गुड्डु जैसवाल ,दिलीप ठाकुर समेत अन्य ने लोगों को संबोधित करके अपने अपने मंतव्य रखे ।