पटेल नगर: कीर्ति नगर: पुलिस ने बिहार से वांटेड भगोड़े को पकड़ा, लूट का मुजरिम गिरफ्तार
कीर्ति नगर की टीम ने 1 शातिर भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण उर्फ पिल्ली के रूप में हुई है, वह चुना भट्टी, कीर्ति नगर का रहने वाला है। वह लंबे समय से फरार था और नारायणा थाने के एक लूट के मामले में उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस को कई बार उसके गांव समस्तीपुर, बिहार और अन्य ठिकानों पर छापे मारे लेकिन वह फरार हो जाता था।