बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट परिसर में जेएनवी संघ ने डॉक्टर मछार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CM के नाम सौंपा ज्ञापन
बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पहुंचे जवाहर नवोदय विद्यालय संघ बांसवाड़ा के तत्वावधान में चिकित्सकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने डॉक्टर मोहित मछार की नृशंस हत्या के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संघ के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।