गिरिडीह: हांडाडीह में पुश्तैनी ज़मीन विवाद में प्रभाकर पांडे पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
पचंबा थाना क्षेत्र स्थित हांडाडीह में पुश्तैनी जमीन के विवाद में प्रभाकर पांडे पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर इन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार को 12 बजे ईनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस बाबत घायल प्रभाकर पांडे ने बताया कि उनके पिता अयोध्या पांडे दो भाई हैं और अब तक पुश्तैनी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है।