सोमवार सुबह 9 बजे राष्ट्रीय युवा दिवस पर परसवाड़ा में श्रीराम मंदिर से ग्राम पोण्डी तक 12 किमी जिला स्तरीय मैराथन आयोजित हुई। जिसे थाना प्रभारी मदन इवने ने हरी झंडी दिखाई। दौड़ में पुरुष वर्ग में मोहित सहारे प्रथम, साजित खान द्वितीय व सुजल पंचेश्वर तृतीय रहे। महिला वर्ग में पायल लिल्हारे प्रथम, बिंदु हिर्वाने द्वितीय व देवंती नेती तृतीय रहीं।