कटघोरा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, पुरुष की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
Katghora, Korba | Apr 21, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. रोजाना होने वाले सड़क हादसे में कोरबा जिले की कोई न कोई सड़क खून से लाल हो रही है. मंगलवार को फिर से यहां पर एक सड़क हादसा हुआ जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उसमें सवार की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.