फूलपुर: फूलपुर में जनता सोनोग्राफी सेंटर की जांच, बिना डॉक्टर के संचालन पर उठे सवाल
आज़मगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली के पास स्थित जनता सोनोग्राफी सेंटर की जांच की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. उमाशरण पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सेंटर का निरीक्षण किया जांच के दौरान सोनोग्राफी सेंटर खुला हुआ मिला, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था ।