पुलिस को नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को शाम लगभग 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी मुंगावली सनम बी खान के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ चौकी पुलिस ने मात्र 36 घंटे में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।