सिवनी: ग्राम बोरमारा में बाघ ने बैल पर किया हमला, ग्रामीणों ने शोर मचाया, वन विभाग की टीम ने दी समझाइश
Seoni, Seoni | Nov 4, 2024 कुरई विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरमारा में जंगल की ओर से आए एक बाघ ने बैलपर हमला कर दिया। जब ग्रामीणों ने काफी शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई तो मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को विशेष समझाइश दी। ग्रामीणों ने बताया है कि क्षेत्र में बाघ का आतंक मचा हुआ है जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।