Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

#सलमानखान नई फिल्म #अंतिम के पोस्टर पर दूध से करवाया स्नान फ़ैंस मे काफी उत्साह लॉकडाउन के बाद लगी बड़ी फिल्म #newsipl

Dewas Nagar, Dewas | Nov 28, 2021

MORE NEWS

देवास। शहर के एमजी अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत मरीज के साथ आए लोगों ने डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ, सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे पीरू नामक एक बुजुर्ग मरीज को इलाज के लिए एमजी अस्पताल लाया गया। मरीज शराब के नशे में था और उसके साथ आए दो पुरुष तथा बाद में पहुंची एक महिला भी नशे की हालत में थे।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. शितिज वर्मा ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना ओपीडी पर्ची के ही इमरजेंसी उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद अटेंडर्स ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई।
डॉ. वर्मा ने कहा कि एमजी अस्पताल में अक्सर नशे की हालत में मरीजों का उपचार किया जाता है, लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामले की लिखित शिकायत आरएमओ और सीएमएचओ को दी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई गई।
वहीं, पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। जांच में सामने आया कि इलाज के लिए लाए गए मरीज सहित उसके साथ आए लोग शराब के नशे में थे। अटेंडर्स ने अस्पताल में शांति भंग करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टरों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग उठाई है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। शहर के एमजी अस्पताल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत मरीज के साथ आए लोगों ने डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ, सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे पीरू नामक एक बुजुर्ग मरीज को इलाज के लिए एमजी अस्पताल लाया गया। मरीज शराब के नशे में था और उसके साथ आए दो पुरुष तथा बाद में पहुंची एक महिला भी नशे की हालत में थे। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शितिज वर्मा ने बताया कि मरीज को गंभीर स्थिति को देखते हुए बिना ओपीडी पर्ची के ही इमरजेंसी उपचार दिया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद अटेंडर्स ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई की गई। डॉ. वर्मा ने कहा कि एमजी अस्पताल में अक्सर नशे की हालत में मरीजों का उपचार किया जाता है, लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि मामले की लिखित शिकायत आरएमओ और सीएमएचओ को दी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई गई। वहीं, पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। जांच में सामने आया कि इलाज के लिए लाए गए मरीज सहित उसके साथ आए लोग शराब के नशे में थे। अटेंडर्स ने अस्पताल में शांति भंग करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया। डॉक्टरों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग उठाई है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास। शहर के शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को लेकर देवास विधायक गायत्री राजे पवार का सख्त रुख सामने आया है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर एवं निगम प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों से अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाए और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास के सभी प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त, सुगम और सुरक्षित होने चाहिए, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाना प्राथमिकता है, जिसके लिए निगम प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकता है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad 
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

देवास। शहर के शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को लेकर देवास विधायक गायत्री राजे पवार का सख्त रुख सामने आया है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर एवं निगम प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन क्षेत्रों से अतिक्रमण जल्द से जल्द हटाया जाए और कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास के सभी प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त, सुगम और सुरक्षित होने चाहिए, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाना प्राथमिकता है, जिसके लिए निगम प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। बताया जा रहा है कि शुक्रवारिया हाट और जीवाजीराव टॉवर क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। विधायक के निर्देश के बाद नगर निगम प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकता है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewas

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

🚁 हेलीकॉप्टर तक दौड़... फिर सीट की होड़!

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए प्रदेश के एक मंत्री तेज़ी से दौड़ते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

"चलो... जगह तो मिल गई!" 😄

🎥 आप इस वीडियो को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में बताइए।

#MadhyaPradesh #CMHelicopter #ViralVideo #PoliticalBuzz #MPPolitics #BreakingNews #TimesMP #Trending #Reels #NewsReel

🚁 हेलीकॉप्टर तक दौड़... फिर सीट की होड़! मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए प्रदेश के एक मंत्री तेज़ी से दौड़ते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। "चलो... जगह तो मिल गई!" 😄 🎥 आप इस वीडियो को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में बताइए। #MadhyaPradesh #CMHelicopter #ViralVideo #PoliticalBuzz #MPPolitics #BreakingNews #TimesMP #Trending #Reels #NewsReel

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म बेचने वाली दुकान सील
 अब स्कूलों पर भी गिरेगी गाज

देवास। निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म और किताबों की खरीद को लेकर पालकों पर बनाए जा रहे कथित दबाव के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सतवास में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कान्हा कलेक्शन नामक दुकान को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि दुकान पर 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म बेची जा रही थी, लेकिन दुकानदार इसके लिए कोई वैध अभिलेख या अधिकृत अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।
कार्रवाई जिला परियोजना समन्वय अधिकारी अजय मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान सतवास तहसीलदार अवधेश कुमार यादव और थाना प्रभारी दिलीप पुरी भी मौजूद रहे। टीम ने दुकान के साथ-साथ कुछ निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया।
जांच के दौरान दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसकी दुकान पर 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म उपलब्ध है, लेकिन वह यह नहीं बता सका कि उसे इन स्कूलों की यूनिफॉर्म बेचने का अधिकार किस आधार पर मिला। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन और यूनिफॉर्म बिक्री में कथित एकाधिकार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दुकान को तत्काल सील कर दिया।

स्कूलों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

डीपीसी अजय मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से अभिभावकों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल पालकों को एक ही दुकान से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलेभर में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई निजी स्कूल किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म या किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाते हुए पाया गया या कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करता मिला, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पालकों को राहत का संदेश

प्रशासन की इस कार्रवाई को निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों के नाम पर कथित मनमानी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं निजी स्कूलों को भी शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म बेचने वाली दुकान सील अब स्कूलों पर भी गिरेगी गाज देवास। निजी स्कूलों द्वारा यूनिफॉर्म और किताबों की खरीद को लेकर पालकों पर बनाए जा रहे कथित दबाव के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सतवास में बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कान्हा कलेक्शन नामक दुकान को सील कर दिया। जांच में सामने आया कि दुकान पर 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म बेची जा रही थी, लेकिन दुकानदार इसके लिए कोई वैध अभिलेख या अधिकृत अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई जिला परियोजना समन्वय अधिकारी अजय मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। इस दौरान सतवास तहसीलदार अवधेश कुमार यादव और थाना प्रभारी दिलीप पुरी भी मौजूद रहे। टीम ने दुकान के साथ-साथ कुछ निजी स्कूलों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसकी दुकान पर 12 निजी स्कूलों की यूनिफॉर्म उपलब्ध है, लेकिन वह यह नहीं बता सका कि उसे इन स्कूलों की यूनिफॉर्म बेचने का अधिकार किस आधार पर मिला। कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन और यूनिफॉर्म बिक्री में कथित एकाधिकार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दुकान को तत्काल सील कर दिया। स्कूलों पर भी होगी सख्त कार्रवाई डीपीसी अजय मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से अभिभावकों की शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ निजी स्कूल पालकों को एक ही दुकान से यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलेभर में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि कोई निजी स्कूल किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म या किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाते हुए पाया गया या कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करता मिला, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालकों को राहत का संदेश प्रशासन की इस कार्रवाई को निजी स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताबों के नाम पर कथित मनमानी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं निजी स्कूलों को भी शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026

देवास जिला अस्पताल मे देर रात शराब के नशे मे पहुंचे कुछ लोगों ने अस्पताल स्टाफ से विवाद कर मारपीट की

देवास जिला अस्पताल मे देर रात शराब के नशे मे पहुंचे कुछ लोगों ने अस्पताल स्टाफ से विवाद कर मारपीट की

Dewas Nagar, Dewas | Jul 18, 2026