छोटी सरवन: हरनाथपुरा गांव में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1 वर्षीय मासूम हीट वेव का शिकार, किया गया उदयपुर रेफर
प्रदेश में जारी जानलेवा गर्मी और लू ने अब मासूमों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामला दानपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुरा गांव का है। शनिवार शाम 6 बजे परिजनों ने बताया कि जहां महज 1 वर्षीय मासूम बच्चा अश्विन, पुत्र दशरथ निवासी हरनाथपुरा भीषण हीट वेव का शिकार हो गया।अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत स्थानीय छोटी सरवन अस्पताल ले गए।