शाहपुरा: टेंपो चालक के बेटे सोनू धाकड़ ने फौज में पाई जगह, शाहपुरा में हुआ भव्य स्वागत
शाहपुरा। कलिंजरी गेट स्थित नहर के पास रहने वाले सोनू धाकड़ ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय सेना में चयनित होकर उन्होंने अपने माता-पिता के साथ पूरे शाहपुरा का नाम रोशन किया है। अखिल भारतीय धाकड़ समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि सोनू के पिता खाना राम धाकड़ टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते है।