मगरलोड: महिला के गले से सोने की चेन खींचने वाले आरोपी का चार माह बाद भी नहीं चला पता
महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने वाले चोर का चार माह बाद भी पता नहीं चल पाया है आपको बता दे कि करीब चार माह पहले महिला मानबाई जो कि मगरलोड इलाके की रहने वाली है उसके गले से एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था बताया गया कि वह उससे पता पूछने रुका था इस दौरान उसने महिला के गले से चेन खींची थी हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है