गनाेड़ा: पालोदा निवासी वीरेन्द्र बुनकर की मौत के मामले में मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गनोड़ा के समीप पालोदा निवासी स्व. वीरेन्द्र बुनकर की संदिग्ध मृत्यु के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अनुसूचित जाति कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ी किशोर कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी गढ़ी को ज्ञापन सौंपा गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच, की मांग की गई हे।