बहोरीबंद: पीएम श्री विद्यालय बाकल में साइबर जागरूकता अभियान
"साइबर सतर्कता ही सुरक्षा" : पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकल में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान आयोजित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकल में साइबर फ्रॉड संबंधी जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।