बालोद: सदर बाजार अतिक्रमण केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने 23 व्यापारियों को दी राहत, बाकी पर कार्रवाई की संभावना बरकरार
Balod, Balod | Apr 10, 2026 बालोद शहर के सदर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है। शुक्रवार शाम 4 बजे हाईकोर्ट ने 23 व्यापारियों को राहत प्रदान की, जिससे जिला प्रशासन की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लग गई है। ये वही व्यापारी हैं, जिन्होंने मामले में न्यायालय की शरण ली थी और याचिका दायर की थी।