गुना नगर: बारोद: अशोक यादव की मौत पर हंगामा, परिजनों का गुस्सा फूट, हनुमान चौराहे पर शव रखकर किया चक्काजाम
आरोन के बारोद निवासी अशोक यादव की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गुना के हनुमान चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस की कथित लापरवाही और आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन से यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शव लेकर गांव रवाना हो गए।