मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट के देवनपुरा गाँव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बनी मादा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गई। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे ककरहा रेंज के देवनपुरा गांव के पास लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज स्थित देवनपुरा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की आवाजाही रही