शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने टपराना गांव के युवक को चाकू के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार की दोपहर 2 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस पार्टी ने जनपद के गांव टपराना निवासी शाहनवाज पुत्र खलील नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तलाशी में एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।