चौपारण: ठगी की वारदात के बाद अब चैन स्नैचिंग, चौपारण में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग चिंतित
चौपारण: क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग चिंतित हैं। शनिवार को महराजगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने रामचक निवासी शंभु यादव के गले से सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। बताया जाता है कि शंभु यादव फहीम सैलून के बाहर बाइक पर बैठकर इंतजार कर रहे थे, तभी अपाची बाइक से पहुंचे दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले 4 जून को दर्जिचक गांव में