खगौल: दानापुर सैन्य स्टेशन में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर राज्यपाल ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि
बिहार के राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे दानापुर सैन्य स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्यपाल ने शहीद सैनिकों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस,बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया। कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों की उप