बैरिया: जयप्रकाश नगर, लोकधाम व ठेकहा सहित 4 जगहों पर 10-10 MVA के ट्रांसफार्मर लगाने की है जरूरत : SDO अंबुज तिवारी
Bairia, Ballia | May 30, 2025 भीषण गर्मी में लगातार टेंपरेचर बढ़ने के कारण विद्युत केंद्र बैरिया तहसील, जय प्रकाश नगर व लोकधाम ठेकहा के साथ-साथ बेरिया उपकेंद्र देहात ओवरलोड से प्रभावित है। इन चारों जगह पर 10-10 एमबीए के ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। उक्त जानकारी देते हुए शुक्रवार के दिन एसडीओ बैरिया अम्बुज तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगने पर ही समस्या का समाधान होगा।