चकिया: सीआरपीएफ समूह केंद्र सोनहुल में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के नवआरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई
चकिया तहसील के सोनहुल स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र में सोमवार सुबह 11 बजे बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के नवआरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। अनुशासन, साहस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत समारोह में प्रशिक्षण पूरा कर चुके जवानों ने देश सेवा और राष्ट्र सुरक्षा की शपथ ली।समारोह की सबसे खास बात यह रही कि परेड का नेतृत्व एक महिला आरक्षी ने किया।