धौलपुर: रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत
घटना तब हुई जब युवक आगरा की ओर जाने वाली रेलवे पटरी पार कर रहा था। अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल जीआरपी चौकी पुलिस को सूचित किया। जीआरपी हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शुरुआती जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद शव