बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में स्वास्थ्य विभाग की हुई समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान सदर अस्पताल एवं सभी प्रारंभिक चिकित्सा केंद्र द्वारा दी जा रही सुविधाओं में गुणवत्ता लाने के साथ ही आयुष्मान कार्ड निर्माण में गति लाने का निर्देश दिया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि आमलोगों को सहज रूप से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसका ध्यान दे.