बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में राज्यस्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेगूसराय का रहा दबदबा
गांधी स्टेडियम में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता दूसरे दिन आयोजित किया गया. जहां बेगूसराय का दबदबा रहा. इस दौरान बेगूसराय ने कैमूर को 25-17 से हराया. इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्या कश्यप ने कहा कि बेगूसराय की धरती में असीम ऊर्जा है. बेगूसराय को बिहार में खेल की नर्सरी कहा जाता है.