बेगूसराय: आर्ट गैलरी कंकौल में 26-28 सितंबर तक होगा युवा उत्सव कार्यक्रम, DM ने दी जानकारी
कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से 26-28 सितंबर को तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जिसमें सभी युवाओं का प्रदर्शन कला समेत विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. 15-29 वर्ष के युवा प्रतिभागियों के लिये आयोजित इन विधाओं में समूह लोक गीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, चित्रकला, नाटक आदि में शामिल हो सकते हैं.