पूरनपुर: नगर के मोहल्ले में विधवा महिला की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बमनपुरी निवासी रितिक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी मिलने पर वह युवक के घर पहुंची तो आरोप है कि युवक की मां ने लड़की को भेजने से पहले दोनों का विवाह कराने की बात कही। महिला का कहना है कि उसकी पुत्री नाबालिग है और उसे जबरन विवाह कराने की आशंका है।