बारां: मोरेला गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jun 17, 2025 पाली थाना क्षेत्र के मोरेला गांव में मंगलवार को आपसी लड़ाई झगड़े में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूवा राम ने मंगलवार शाम 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मोरेला गांव में हुई मारपीट में नंदकिशोर 42 वर्ष पुत्र कजोड़ लाल गुर्जर घायल हो गया।