गभाना: गभाना में चल रही नौ दिवसीय रामकथा की अमृतवर्षा ने लिया विश्राम, कथा व्यास ने बच्चों को संस्कारवान बनाने पर दिया जोर
कस्बा गभाना में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा की अमृतवर्षा मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे श्रद्धा और भक्ति के भावपूर्ण वातावरण में विश्राम ले गई। श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने मैदान में आयोजित इस कथा के समापन अवसर पर कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज ने संस्कारों की महत्ता पर विशेष जोर दिया।