झांसी: झांसी GRP ने एक्शन लेते हुए ट्रेन और प्लेटफॉर्म से मोबाइल उड़ाने वाले शातिर को दबोचा, बरामद हुए 40 हजार कीमत के दो फोन
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2026 वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ करने वाले शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा है। रेलवे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप शहरिया निवासी ललितपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो एंड्राइड मोबाइल बरामद किए गए।