पुरनहिया: पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक
पुरनहिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार के द्वारा बाल विवाह व बाल श्रम के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ ने कहा कि बच्चों को शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा की तमाम सुविधा सरकार के द्वारा दी जा रही है।