पुरनहिया: आठवें दिन शिवहर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा, बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र
शिवहर जिले में आठवें दिन कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है ।शिवहर जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर 9 परीक्षा केंद्र बनाया गया है ।सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।